Search

 
 
 

बाबा साहब का जीवन हमसबों के लिए प्रेरणा स्रोत: बाबूलाल

 
Ranchi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को भीम राव अंबेदकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया. उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबासाहेब का जीवन हम सबों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा एवं एक समृद्ध राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में हमारा सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा. नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी ने कहा कि बाबा साहब ने जन्म से जीवन तक जगह-जगह यातनायें झेलीं, अपमानित होते रहे, पर उन्हीं के हाथ में जब देश के भविष्य का दस्तावेज बनाने का अवसर आया तो उनमें कहीं भी कटुता का भाव नहीं दिखा. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब समाज में फैले जहर को पीकर हमारे लिये सिर्फ अमृत छोड़ गये हैं. उन्होंने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

ये रहे मौजूद

प्रदेश कार्यालय में पुष्पांजलि करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, सीमा पासवान, शिवपूजन पाठक, हेमंत दास,अशोक बड़ाइक, रामचंद्र नायक, राकेश भास्कर, पंकज सिन्हा,योगेंद्र लाल, राजीव लाल, मुकेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, नवीन झा, अमिताभ धीरज, पुरुषोत्तम राय, प्रिंस कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही