Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में मनायी गयी बाबा वीर चौहरमल की 710 वीं जयंती

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में पासवान समाज के नेतृत्व में वीर बाबा चौहरमल की 710 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा वीर चौहरमल की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर आरती की गयी और खीर का भोग लगाया गया. पासवान समाज के संरक्षक सुरेश राम ने चौहरमल बाबा की जन्म भूमि व उनकी वीरता के किस्से सुनाये. शिक्षक कुलेश्वर राम ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सुधार की संज्ञा दी. उन्होंने समाज कल्याण के कई कार्य किये. जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की बाबा वीर चौहरमल ने समाज में हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी थी और अपनी वीरता का परिचय भी दिया था.

ये रहे मौजूद

मौके पर कुलेश्वर राम, मदन पासवान, ईश्वरी पासवान, अवधेश पासवान, अशोक पासवान, बल्कू मांझी, नंदलाल पासवान, पिंकू पासवान, बबलू पासवान, गणेश पासवान, जैकी पासवान व बबिता पासवान समेत पासवान समाज के कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-maa-annapurna-puja-completed-in-gohlamuda-hundreds-of-devotees-received-the-offerings/">बहरागोड़ा

 : गोहलामुड़ा में मां अन्नपूर्णा पूजा सम्पन्न, सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही