Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में श्रमदान से बनाया जा रहा बाबा विश्वनाथ मंदिर

Hazaribagh: हजारीबाग के ओकनी तालाब रोड लेन-2 में पिछले 33 सालों से रुके मंदिर निर्माण का काम सोमवार को शुरू हो गया. मंदिर निर्माण समिति व मोहल्ले के भक्तों के सहयोग से नौ पिलर के साथ मंदिर को भव्य बनाया जा रहा है. इस कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद विश्वनाथ विश्वकर्मा और देवेंद्र कुमार सिन्हा ने पूजा-अर्चना के साथ किया. पिलर निर्माण में मंदिर निर्माण समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता केसर लाल, महेंद्र राम, अखिलेश्वर सिंह, अधिवक्ता रवि कुमार सिन्हा, यशवंत कुमार सिन्हा, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनी, प्रदीप कुमार वर्मा, सोमेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अधिवक्ता गौतम महतो आदि श्रमदान दे रहे हैं. इससे पहले रामनवमी के मौके पर शेड में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की गई थी. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-education-tribunal-case-will-now-be-heard-on-june-12/">झारखंड

एजुकेशन ट्रिब्यूनल केस में अब 12 जून को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही