पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है. उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं. https://twitter.com/narendramodi/status/1911608647504822417
अमित शाह ने लिखा कि शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे. समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया. न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं. महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. https://twitter.com/AmitShah/status/1911594196743381229
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन. देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा. https://twitter.com/RahulGandhi/status/1911635800640389321
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि बाबासाहेब डॉ आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत का संविधान दिया, जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औजार है. डॉ आंबेडकर ने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और सभी के अधिकारों की रक्षा करने पर पुरजोर बल दिया. उनकी 135 वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं. कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संविधानिक मूल्यों की रक्षा व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि बाबा साहेब अंबेडकर एक ऐसे राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बाबा साहेब के विचारों एवं उनकी कृतियों से प्रेरणा लेते हुए पीएम मोदी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं.बाबासाहेब डॉ आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित — भारत का संविधान — दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औज़ार है।
उन्होंने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और… pic.twitter.com/Sxo4NNVDRu">https://t.co/Sxo4NNVDRu">pic.twitter.com/Sxo4NNVDRu
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April">https://twitter.com/kharge/status/1911608556467757534?ref_src=twsrc%5Etfw">April
14, 2025
Leave a Comment