Search

 
 
 

अलकायदा का संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक का करीबी बबलू खान पहुंचा ईडी ऑफिस, फंडिंग को लेकर होगी पूछताछ

 
Ranchi: अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के करीबी बबलू खान सोमवार को ईडी ऑफिस पहुंचा. जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है. इश्तियाक का कनेक्शन रांची जमीन घोटाले के आरोपियों से भी जुड़ा है. ईडी ने जमीन घोटाले में जेल में बंद अफसर खान के भाई और जेल में बंद ताल्हा खान के ससुर बबलू खान को समन किया था. बबलू खान के अस्पताल से इश्तियाक के जुड़े होने की बात सामने आई है. इनकी पारिवारिक रिश्तेदारी भी है. जमीन घोटाले से अर्जित राशि से आतंकी संगठन को फंडिंग हुई या नहीं, ईडी इसकी जांच कर रही है. अफसर अली और ताल्हा जमीन घोटाले में चार्जशीटेड हैं. बबलू खान कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें

डॉ इश्तियाक का करीबी है बबलू खान

पिछले दिनों झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था. जांच में उसके बबलू खान से करीबी संबंध की जानकारी के बाद उससे पूछताछ के लिए समन किया गया था. बबलू खान कांग्रेस नेता हैं और लेक व्यू अस्पताल के संचालक हैं. कटकी ने तैयार किया था झारखंड मॉड्यूल अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के झारखंड मॉड्यूल का गठन अब्दुल रहमान कटकी ने किया था. डॉ इश्तियाक उसी को आगे बढ़ा रहा था. इश्तियाक मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. रांची के मेडिका अस्पताल में वह रेडियोलॉजी विभाग में काम करता था. इसके अलावा हजारीबाग में भी उसका अपना क्लीनिक है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग आने जाने के क्रम में ही उसने फैजान अहमद को संगठन से जोड़ा था. डॉक्टर रांची के जोड़ा तालाब स्थित अल हसन रेसिडेंसी में रहता है. इश्तियाक ने रांची के रिम्स से एमबीबीएस किया है. इसे भी पढ़ें -मायावती">https://lagatar.in/mayawati-remembered-the-guest-house-incident-attacked-congress-sp-said-bjp-had-come-to-save/">मायावती

को याद आया गेस्ट हाउस कांड, कांग्रेस-सपा पर हल्ला बोला, कहा, भाजपा बचाने आयी थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही