Search

 
 
 

साकची गुरमीत क्लॉथ के मालिक बाबू ने किया आत्महत्या का प्रयास, दो माह पहले छोटे भाई ने किया था सुसाइड

 
Jamshedpur : साकची गुरमीत क्लॉथ के मालिक रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बाबू ने घरेलू विवाद में मंगलवार को आत्महत्या करने की कोशिश की. सुबह में घर पर पत्नी रीना व बहन जसप्रीत के साथ अपनी परेशानी साझा करते हुए बाबू बेहोश हो गया. पत्नी ने दुकान की चाबी निकालनी चाही, तो सोसाइट नोट उनके हाथ आया, जिसके बाद परिवार के लोग सन्न रह गए. आनन फानन में बाबू को टीएमएच ले जाया गया. सीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. बहन के अनुसार भाई ने नींद की गोलीयां खा ली हैं. गौरतलब है कि दो माह पहले गुरमीत के छोटे भाई अमरजीत सिंह उर्फ छोटू ने भी आत्महत्या कर ली थी. सरायकेला में बेहोशी की हालत में वह मिला था. कोलकता भी ले जाया गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने दम तोड़ दिया.

छोटे भाई की पत्नी से परिवार था प्रताड़ित, दुकान में ग्राहकों के सामने करती थी टॉर्चर

बताया जाता है की छोटे भाई अमरजीत की पत्नी जसनीत कौर से परिवार प्रातड़ित था.शुरू से ही उसके ससुराल वाले रुपए ऐंठते थे. गुरमीत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसी वजह से छोटे भाई ने आत्महत्या की. इधर, जसनीत रांची अपने मायके गई थी. बीच-बीच में आकर संपत्ति बंटवारे के लिए जोर देती थी. दुकान जाकर ग्राहकों के सामने जेठ को बुरा-भला कहती थी. काउंटर से भगा देती थी. सोमवार शाम को भी दुकान में उसने तमाशा किया था. घर आने के बाद बाबू परेशान था. पत्नी व बहन ने उसे समझाया. वह खुद को कुछ कर लेने की बात कह रहा था. दुकान के बाहर अपने दो दोस्तों को भी यही बताया था. रात भर मानसिक तनाव के कारण वह सोया नहीं. सुबह यह हादसा हो गया. बहन ने कहा कि छोटी भाभी को पांचवां हिस्सा दिया जा रहा है, लेकिन वह तैयार नहीं. दुकान पर परिवार की नजर है. जसनीत जब भी दुकान में हंगामा करती है बेटा सीसीटीवी बन्द कर देता है. गुरुद्वारा में भी नहीं आते की बात हो. भाई ने यह भी कहा था कि छोटे भाई की छः गाड़िया बेचकर एक साथ मुश्त रकम देंगे तो भला होगा, लेकिन वह थोड़ा-थोड़ा कर मांगती रहती है. बहरहाल, गोलमुरी थाना को लिखित शिकायत कर दी गई है.

सॉरी रीना, मां मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मुझे माफ़ कर देना

सुसाइड नोट में गुरमीत ने भाई की पत्नी जसनीत कौर, रांची में रहने वाले उसके भाई शम्मी चावला, मां अमरजीत कौर चावला, रिफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाले जसनीत के मौसा एवं भाई की शादी कराने वाले बिचौले (आगू) चरणजीत सिंह उर्फ मनगे, उनकी पत्नी रोजी कौर को दोषी बताया गया है. लिखा है कि इनके जैसे लालची इंसान नहीं देखे. केवल रुपए मांगते हैं. छोटा भाई भी इसलिए दुनिया छोड़ गया. औरत पर हाथ भी नहीं छोड़ सकता. छोटे भाई का बेटा नियान सिंह है तो अपना, लेकिन वह भी उन्हीं पर गया है. सॉरी रीना व मां में आपसे बहुत प्यार करता हूं, मुझे माफ़ कर देना, मैं मजबूरी में ऐसा कदम उठा रहा हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही