Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयंती पर याद किए गए बाबू वीर कुंवर सिंह

Hazaribagh : सामाजिक समरसता के अद्भुत प्रतीक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती रविवार को शहर के सर्किट हाउस के मनाई गई. इस दौरान प्रतिमा स्थल के पास उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर हजारीबाग की महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि कुंवर सिंह की जिंदगी से हम लोगों को सीख लेनी चाहिए. उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती है. यह हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को उनके किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दें. इसे भी पढ़ें :  बेरोजगारी">https://lagatar.in/unemployment-hit-wanted-to-become-a-teacher-had-to-become-a-farmer-under-compulsion-now-got-identity-from-farming/">बेरोजगारी

की मार : शिक्षक बनने की थी तमन्ना, मजबूरी में बनना पड़ा किसान, अब खेती से ही मिली पहचान
वहीं आरोग्यम अस्पताल के संचालक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में जाना जाता है. वे 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने की क्षमता रखते थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू वीर कुंवर सिंह कुशल सेनानायक थे. अपनी ढलती उम्र और बिगड़ती सेहत के बावजूद उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके, बल्कि उनका डटकर सामना किया. शौर्य गाथा और राष्ट्र के लिए उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा. मौके पर मुन्ना सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही