Search

 
 
 

बाबूलाल  फिर हेमंत पर हमलावर हुए, कहा, परीक्षा नयी, लेकिन सीट बेचने की स्क्रिप्ट वही

 
Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर प्रतियोगिता परीक्षाओं पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा की मेधा सूची में क्रम से अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद इसकी भी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गये हैं. बाबूलाल मरांडी ने  ने  कहा कि संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा में सीट बेचने के लिए जेपीएससी और पीजीटी परीक्षा वाली पुरानी स्क्रिप्ट ही चुनी. लगातार क्रम से अभ्यर्थियों को पास कर दिया. ऐसा ही कारनामा हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और पीजीटी की परीक्षा में भी किया था, जब एक ही सेंटर और लगातार क्रम से सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए थे.

नौकरी का हो रहा है सौदा

बाबूलाल ने आगे लिखा है कि हेमंत सरकार करोड़ों रुपए के लालच में राज्य के युवाओं की नौकरी का सौदा कर रहे हैं. अकूत संपत्ति इकट्ठा करने की चाहत में वो गरीब बेरोजगारों के हक़ की नौकरियों को बेचने का काम कर रहे हैं. आगामी चुनाव में झारखंड के युवा-बेरोजगार एकजुट होकर भ्रष्ट हेमंत सरकार को करारा जवाब देंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही