Search

 
 
 

हैदराबाद में बीमार विधायक इंद्रजीत महतो से मिले बाबूलाल और अन्नपूर्णा

 
Hyderabad  : झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को बीमार चल रहे सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की. इंद्रजीत का हैदराबाद के सुविस्तास हेल्थ एंड न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज चल रह है. दोनों नेताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद इंद्रजीत महतो को 17 अप्रैल को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट किया गया था. 26 मई तक उनका वहां इलाज चला, लेकिन इलाज में चूक की वजह से उन्हें बेडसोल हो गया और फिर हाइपोक्सिया ब्रेन इंजुरी हो गई, जिसके बाद से उनका सुविस्तास में इलाज चल रहा है. उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रही है. इसे भी पढ़ें – सोमवार">https://lagatar.in/draupadi-murmu-will-come-to-ranchi-at-11-am-on-monday-will-hold-a-meeting-with-mps-mlas-at-hotel-bnr-chanakya/">सोमवार

सुबह 11 बजे रांची आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, होटल बीएनआर चाणक्य में सांसदों-विधायकों के साथ करेंगी बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही