इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/prisoner-dies-in-dhanbad-divisional-jail/">Breaking
: धनबाद मंडल कारा में कैदी की मौत
उन वादों को याद रखें, जो पूरे नहीं हुए
बाबूलाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि उन वादों को याद रखें, जो पूरे नहीं हुए. उन पेपर लीक को याद रखें जिनकी वजह से आपका करियर दांव पर लग गया. यह मौका है उन नेताओं को सबक सिखाने का, ताकि आने वाली कोई भी सरकार यह न भूले कि युवाओं के सपनों से खेलने की सजा सत्ता से बाहर होना है.लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है
हम लोकतंत्र में जी रहे हैं, लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत आपका वोट है. इसे इस्तेमाल कीजिए और दिखाइए कि झारखंड का युवा अपने सपनों की कीमत समझता है. लूटने वालों को कभी माफ नहीं करता. हम सब मिलकर इस चुनाव को युवाओं के भविष्य का त्योहार बनाएं और झारखंड में एक नई शुरुआत करें. पिछले 5 सालों में हेमंत सोरेन की लापरवाही, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के कारण आप सरकार और संस्थानों से विश्वास खो चुके हैं. आखिर आप उस सरकार पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिसने बार-बार आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया है? हेमंत सोरेन, जिन्होंने पांच साल पहले आपसे बड़े-बड़े वादे किए थे, वही हेमंत सोरेन हैं, जो पिछले पांच सालों से सत्ता में रहते हुए आपके भविष्य को लूटने और आपकी मेहनत को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं.आप इस विश्वासघात का लें बदला
बाबूलाल ने आगे लिखा है कि याद कीजिए वह दिन जब ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबी के घर से परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद किए थे. कितने अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनसे पैसे लेकर बाकी छात्रों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की गई थी. 5 लाख नौकरियों का वादा, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा—पर आज ये वादे कहां हैं? सब हवा में खो गए और जो बचा है वह है निराशा और हेमंत सोरेन की विफल सरकार. अब समय आ गया है कि आप इस विश्वासघात का बदला लें. यह चुनाव सिर्फ एक वोट डालने का नहीं है, यह उन लोगों को सबक सिखाने का मौका है. इसे भी पढ़ें -मुझे">https://lagatar.in/trying-to-kill-me-was-a-big-mistake-by-hezbollah-benjamin-netanyahu/">मुझेमारने की कोशिश, हिजबुल्लाह की बड़ी गलती : बेंजामिन नेतन्याहू [wpse_comments_template]
Leave a Comment