Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल ने राहुल गांधी से पूछा, JPSC-JSSC गड़बड़ी को लेकर कब मांगेंगे इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सीआईडी का इस्तेमाल अदालत में तथ्यों को कमजोर करने और सबूतों को दबाने के लिए किया जा रहा है. साथ ही राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई. लेकिन झारखंड में JPSC और JSSC को लेकर चल रहे युवाओं के आंदोलन पर चुप्पी साध रखी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती में हुए कथित भ्रष्टाचार ने झारखंड के लाखों युवाओं की मेहनत, सपनों और भविष्य को नुकसान पहुंचाया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इसके बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है. उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार करने वालों पर  कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण देने का आरोप लगाया. 

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सीआईडी का इस्तेमाल अदालत में तथ्यों को कमजोर करने और सबूतों को दबाने के लिए किया जा रहा है. साथ ही राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई. लेकिन झारखंड में JPSC और JSSC को लेकर चल रहे युवाओं के आंदोलन पर चुप्पी साध रखी है.

बाबूलाल ने राहुल गांधी से पूछा कि वह JPSC और JSSC में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा कब मांगेंगे. मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड के बालू, पत्थर और कोयले से जुड़ी कमाई के कारण इस मुद्दे पर चुप्पी बनी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही