Search

 
 
 

बाबूलाल की हेमंत सरकार से मांग, विशेष शिविर लगाकर भरवाये मंईयां योजना के फॉर्म

 
Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंईयां सम्मान योजना में व्याप्त लापरवाही की ओर हेमंत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कहा कि पिछले दो दिनों से धनवार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर रहा हूं. इस दौरान धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह, जगदीशपुर समेत एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों की अधिसंख्य महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया. अधिकांश महिलाओं ने बताया कि वे मंईयां सम्मान योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं. कई पात्र महिलाओं के फॉर्म भरे ही नहीं गये हैं, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. मंईयां योजना के भुगतान में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है.

राशन वितरण में भी भारी अनियमितता की मिली हैं शिकायतें

बाबूवलाल ने आगे कहा कि वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन भी कई महीनों से लंबित है. राशन वितरण में भी भारी अनियमितता की शिकायतें मिली हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि धनवार विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के दूसरे इलाकों में भी विशेष शिविर का आयोजन कर मंईयां सम्मान योजना से वंचित सभी महिलाओं के फॉर्म भरवायें और उन्हें योजना का भुगतान ससमय प्रदान किया जाये. इसके साथ ही, लंबित पेंशन और राशन का अद्यतन भुगतान सुनिश्चित किया जाये ताकि महिलाओं को अपनी बुनियादी जरुरतों के लिए परेशान ना होना पड़े. इस काम में आपको जहां कहीं भी उनकी या भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग की जरुरत होगी, हम सभी हाजिर रहेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही