Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल गांडेय पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात समेत गिरिडीह की 2 खबरें

Gandey (Giridih) : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को जामताड़ा जाने के क्रम में कुछ देर के लिए गांडेय के बुधुडीह में रुके. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां से वह घासको गांव में चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में शरीक हुए माथा टेका. इसके बाद गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की. फिर, जामताड़ा के लिए रवाना हो गए. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, अरुण हाजरा, राजू मंडल, रघुनाथ यादव, संदीप वर्मा, महेंद्र वर्मा, सत्यनारायण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

दो आरा मिलों पर वन विभाग का छापा, मशीन व लाखों की लकड़ियां जब्त

Bengabad/Jamua (Giridih) : वन विभाग की टीम ने बुधवार को बेंगाबाद और जमुआ में दो अवैध आरा मिलों में छापामारी कर मशीन समेत भारी मात्रा में लकड़ियां जब्त कर ली. दोनों आरा मिलों को बंद करा दिया. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतिलेदा में अवैध रूप से संचालित रवीन्द्र राणा के आरा मिल को बंद करा दिया. टीम ने आरा मिल से करीब एक लाख रुपए की लकड़ियां जब्त की है. साथ ही जेसीबी लगाकर आरा मशीन को उखाड़ कर जब्त कर लिया और रेंज कार्यालय ले जाया गया. टीम का नेतृत्व खुरचुटा वन प्रक्षेत्र के रेंजर सुरेश रजक कर रहे थे. रेंजर ने बताया कि मिल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र के हाडोडीह गांव में अवैध रूप चल रहे आरा मिल  में जमुआ वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लाखों रुपये की इमारती लकड़ियां और आरा मशीन को जब्त कर लिया . छापेमारी में डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, अंकित सिंह, प्रभारी वन पालक संजय कुमार संग, कुमार मगलम, अमित भोगता आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही