Search

 
 
 

मांडर में बाबूलाल ने लगायी जन चौपाल, कहा- भ्रष्टाचारी कांग्रेस-जेएमएम की करनी है छुट्टी

 
Ranchi: मांडर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को लापुंग प्रखंड के कई पंचायतों में जन चौपाल लगायी. इस दौरान कांग्रेस और जेएमएम को भ्रष्टाचारी दल बताते हुए कहा कि मांडर के निवर्तमान एमएलए की विधायकी भ्रष्टाचार के आरोप में चली गई. ढाई वर्षो में सत्ता में बैठे दलों के लोगों ने अपना विकास किया. कोयला, बालू, लोहा, जमीन लूटने का कार्य निरंतर जारी है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि झारखंड को लूटने वाले कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी को वेट न दें. जो सरकार झारखंड के बारे में कुछ नहीं सोचती उसकी छुट्टी करनी है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjps-preparation-for-yoga-day-completed-in-513-mandals-all-prominent-leaders-will-practice-yoga/">झारखंड

:  513 मंडलों में योग दिवस को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी, सभी प्रमुख नेता करेंगे योगाभ्यास

झारखंड विरोधी है हेमंत सरकार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग अपने, अपने परिवार और प्रतिनिधियों के नाम पर खदान और जमीन का पट्टा लेने का काम कर रहे हैं. हेमंत सरकार झारखंड विरोधी सरकार है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है. जो सुरक्षा नहीं दे सकते उन्हें वोट नहीं देना है. राज्य में हेमंत सरकार रही तो भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता. पदाधिकारी के घर छापा पड़ता है तो सरकार को दर्द होता है. इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में हेमंत सरकार शामिल रही है. सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है. बिना घूस के कोई काम नहीं होता. इसे भी पढ़ें-अग्निपथ">https://lagatar.in/modi-said-on-agneepath-scheme-some-reforms-may-seem-bad-in-the-beginning-but-beneficial-in-the-long-run/">अग्निपथ

स्कीम पर मोदी बोले- कुछ सुधार शुरू में भले ही खराब लगते हैं, पर लंबे वक्त में फायदेमंद

जब से हेमंत सरकार बनी तब से राज्य में लग रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

बाबूलाल ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सरकार बनी है तब से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. पंचायत चुनाव से लेकर असदुद्दीन ओवैसी के रांची आने के क्रम में रांची में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों को हेमंत सरकार संरक्षण दे रही है. हेमंत सरकार में राज्य में देश विरोधी शक्ति एक्टिव हुए हैं. देश विरोधी नारे लगाने वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही