Search

 
 
 

प्रशिक्षण शिविर में बाबूलाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपनाने पर दिया जोर

 
Giridih: जिले के गावां खेल मैदान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व संचालन महामंत्री मुन्ना सिंह ने किया. जबकि मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अपराधियों">https://lagatar.in/criminals-looted-2-lakh-70-thousand-rupees-from-csp-operator-search-continues/36683/">अपराधियों

ने सीएसपी संचालक से लूटे 2 लाख 70 हजार रुपये, तलाश जारी इसके अलावा पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी हमेशा कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि रखा है. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. इसमें कार्यकर्ताओं को प्यार व आत्मसमर्पण भाव से पार्टी में काम करना होता है. पार्टी में नए लोगों को जोड़ने से ज्यादा उसे संभालने की आवश्यकता है. देखें वीडियो-

सोशल मीडिया अहम है

कहा कि वर्तमान समय में भाग दौड़ की जिंदगी में आमलोगों के लिए सोशल मीडिया अहम हो गया है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर भी पार्टी का दायित्व व संगठन का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने की जरूरत है. आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को सशक्त होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों पर अमल करने की आवश्यकता है. तभी हम सभी आत्मनिर्भर हो पाएंगे. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/vacancy-on-the-posts-of-senior-resident-in-esic-hospital-adityapur-see-update-here/36582/">पीएम

मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया, कहा, हम इतिहास बनते भी देख रहे हैं, हिस्सा भी बन रहे हैं

कार्यक्रम होना चाहिए 

कहा कि कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं को लेकर आगे बढ़ना चाहिए. कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के लिए पार्टी के मुख्य वक्ताओं को आगे आकर बैठक, सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, राजकुमार सिंह, इमरान अंसारी, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश राम, प्रकाश पंडित, अजय शर्मा, मनोज यादव, दिनेश साव, नवनीत सिंह, महेंद्र मिस्त्री समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-  ESIC">https://lagatar.in/vacancy-on-the-posts-of-senior-resident-in-esic-hospital-adityapur-see-update-here/36582/">ESIC

हॉस्पिटल आदित्यपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी, यहां देखें अपडेट
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही