Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल ने कांके CO पर लगाए आरोप, DC को लिखा पत्र - करें कार्रवाई

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची डीसी को पत्र लिखकर कांके अंचलाधिकारी के खिलाफ जांच कराने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांके अंचलाधिकारी ने स्वार्थवश अवैध तरीके से दोहरा जमाबंदी कायम किया है. इसे भी पढ़ें - मंईयां">https://lagatar.in/mainiyaan-yojana-beneficiaries-will-get-two-months-amount-together-9609-crores-released/">मंईयां

योजना : लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि, 9609 करोड़ जारी
क्या है आरोप? आरोप है कि कांके अंचलाधिकारी जय कुमार राम ने निजी स्वार्थवश लेन-देन के आधार पर 03/04/2025 को वर्णित जमीन की दोहरी जमाबंदी सलीमा खातून के नाम से कर दी है, जो पूर्णतः गलत है. इस जमीन का लगान रसीद निर्गत करने का आदेश भी दिया गया है. जमीन मालिकों के साथ मारपीट आरोप है कि जमीन दलालों ने विवादित भूमि पर कब्जा कर बेचने की कोशिश की और जमीन मालिकों के साथ लाठी और डंडे से मारपीट की. इस मामले में अनुमंडल न्यायालय में वाद लंबित है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश है.
कार्रवाई की मांग
बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि कांके अंचलाधिकारी के खिलाफ जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की जाए. इसे भी पढ़ें - कहीं">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-somewhere-heat-and-humidity-somewhere-the-mood-of-the-weather-is-changing/">कहीं

बारिश की संभावना तो कहीं गर्मी और उमस, बदल रहा मौसम का मिजाज

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही