Search

 
 
 

दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

 
-नेशनल क्रिएटर अवार्ड की तर्ज पर झारखंड क्रिएटर अवार्ड की पहल करेंगे Ranchi: रांची में मंगलवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित इस समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डिजीटल मीडिया पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी के रुप में काम करने वाले सभी डिजीटल मीडिया पत्रकार लोकतंत्र की मूल आत्मा हैं. यदि भाजपा सरकार झारखंड में आती है तो नेशनल मीडिया क्रिएटर अवार्ड की तर्ज पर झारखंड क्रिएटर अवार्ड की पहल करेंगे. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश डिजीटल मीडिया चैनलों के पत्रकार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-policies-do-not-benefit-the-common-man-only-his-business-friends-priyanka-gandhi/">पीएम

मोदी की नीतियों से आम आदमी को नहीं, सिर्फ कारोबारी मित्रों को फायदा : प्रियंका गांधी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही