Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार की बर्खास्तगी की मांग राज्यपाल से की. भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई सरकार है. जो जितने दिन रहेगी, राज्य का उतना बड़ा नुकसान होगा. बाबूलाल मरांडी ने राज्य को बिचौलिए द्वारा चलाने का भी आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eid-milad-un-nabi-procession-on-sunday-drone-cameras-will-monitor-the-entire-procession/">जमशेदपुर

: ईद मिलाद उन नबी का जुलूस रविवार को, ड्रोन कैमरे से होगी पूरे जुलूस की निगरानी

‘मुख्यमंत्री आवास बिचौलियों का आवास’

उन्होनें आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास बिचौलियों का आवास बना हुआ है. पदाधिकारियों से बिचौलिए बात करते हैं. ट्रांसफर, पोस्टिंग, टेंडर का मोलभाव तय होते हैं. भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद होती है. उसे जेल के सलाखों में भेजा गया. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल के भीतर हैं. प्रेम प्रकाश के घर से मुख्यमंत्री आवास में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की एके 47 बंदूक बरामद होती है. करोड़ों रुपए मिलते हैं और अब अमित अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार के संरक्षक कौन, हो जांच- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ईडी को इन सभी के मोबाइल, टेलीफोन की डिटेल निकाल कर जांच करनी चाहिए कि ये लोग कब, किन से और किस हैसियत से बात करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं जिसे मुख्यमंत्री को बताना चाहिए. आखिर मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं. मुख्यमंत्री बताएं कि इन सभी को उनका संरक्षण प्राप्त है या नहीं. और है तो राज्य हित में उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम ऐसी भ्रष्ट सरकार की बर्खास्तगी की महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/ranchi-sc-judge-bv-nagarathna-said-women-have-less-right-in-property-only-2-percent-of-the-property/">रांची

: SC की जज बीवी नागरत्ना ने कहा, ‘महिलाओं को संपत्ति में कम अधिकार, सिर्फ 2 फीसदी है संपत्ति’

जरमुंडी की घटना बेहद दुःखद- मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने जरमुंडी में बेटी को जलाकर मारने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. हेमंत है तो हिम्मत है का नारा अपराधियों पर पूरी तरह लागू हो रहा है. प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार और सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही