Search

 
 
 

पलामू पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 
Medininagar: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पलामू पहुँचे. बाबूलाल मरांडी के मेदिनीनगर पहुंचने पर रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह समेत प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योती पांडेय, भाजपा महिला प्रवक्ता लवली गुप्ता, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी विनोद सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी को माला पहनने के बाद बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद आदि के नारे भी लगाए. इधर, बाबूलाल मरांडी ने मेदिनीनगर में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता, बूथ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र के संयोजक और सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ स्थानीय चंद्र रेजिडेंसी में बैठक की और चुनाव को लेकर रणनीति भी साझा किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को कड़ी मेहनत कर भारी मतो से विजयी बनाने को कहा. इसे भी पढ़ें-आप">https://lagatar.in/jmm-on-your-path-nyay-ulgulan-maharally-at-prabhat-tara-maidan-on-21st/">आप

की राह पर झामुमो : 21 को प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही