Search

 
 
 

भाजपा नेता राम सिंह मुंडा से मिलने टीएमएच पहुंचे बाबूलाल मरांडी

 
Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी टाटा मेन अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा से मिलने टीएमएच पहुंचे. बाबूलाल मरांडी ने राम सिंह मुंडा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप चिंता ना करें, पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है, अपराधी जो भी होगा पकड़ा जाएगा. उन्होंने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक से बात करने की बात कही. मरांडी के साथ धनबाद जिला के संगठन प्रभारी अभय सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य, रमेश हांसदा, झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता काजू सांडिल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी सुमित कुमार शर्मा,झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य उपेंद्रनाथ सरदार, किसान मोर्चा के सदानंद महतो, आशुतोष दास आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भाजपा में रोष: अनिल मोदी

भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने भाजपा नेता राम सिंह मुंडा के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होनें पर आश्चर्य व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ है कि प्रदेश में विधि-व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है. जब एक भाजपा नेता के हमलावरों को इतने दिन बीतने पर भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही तो आम आदमी का क्या होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है. अपराधी खुले घूम रहे है और राम सिंह मुंडा का परिवार भयाक्रांत है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही