Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में बोले बाबूलाल मरांडी, जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया, उसी पार्टी को वोट करना है...

बाबूलाल मरांडी ने  राजमहल, दुमका और गोड्डा से एनडीए प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की  Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दुमका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में अंतिम चरण का चुनाव है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही संथाल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों पार्टियां झारखंड की विरोधी रही है. आजाद भारत में 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया. भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जायेगा. केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य बना. जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है.

विकास विरोधी है झामुमो और कांग्रेस

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं. पहले गांव तक सड़कें नहीं हुआ करती थी. नदी नालों में पुल भी नहीं हुआ करते थे. घरों तक बिजली भी नहीं थी. जब केंद्र में और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी, तब गांवों तक सड़क बन गयी. घर-घर तक बिजली पहुंच गयी. बिजली नहीं रहने से केरोसिन और लालटेन के लिए सभी इधर-उधर दौड़ लगाते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की रोशनी गांवों तक पहुंचायी है. कांग्रेस चाहती तो गांवों तक सड़क पहुंच जाती. बिजली घर-घर तक पहुंचा देती, लेकिन इन्होंने काम नहीं किया. नरेंद्र मोदी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं. मुफ्त में गरीबों को अनाज दिया जा रहा है. इलाज और दवा के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा भी कराया है. जो हमारे लिए इतनी चिंता करते हैं, उन्हें हमें 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है.

आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में हैं

मरांडी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद की साढ़े चार वर्षों से सरकार है. इस इस सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया. झारखंड को लूटने में लग गयी है. चाहे वह हेमंत सोरेन हो या आलमगीर आलम. आज भी जो सरकार है, वह अलग नहीं दिख रही है. आरोप लगाया कि इन लोगों ने नदी का बालू, कोयला, पहाड़ को लूटा. जमीन के फर्जी कागजात बनाकर जमीन लूटी. आज लूटे गये पैसे का चारों तरफ अंबार दिखाई पड़ता है. आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में हैं. दो-दो आईएएस, एक इंजीनियर जेल में है. दलाल और बिचौलिए भी जेल में हैं. इन लोगों ने इस राज्य को लूटा है. हमें झारखंड को लूटने से बचाना है. दलालों और बिचौलियाों से झारखंड को बचाना है. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन, गोड्डा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही