Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

 
Giridih : झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने धनवार रेफरल अस्पताल और गावां सीएचसी में चिकित्सकों की कमी पर चिंता ज़ाहिर करते हुए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ज़रूरी पहल करने की मांग की. अपर मुख्य सचिव को 7 अगस्त को लिखे पत्र में मरांडी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के धनवार रेफ़रल अस्पताल में कुल पांच चिकित्सक पदस्थापित थे. पिछले दिनों तीन चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया. लेकिन उनके स्थान पर अब तक किसी भी चिकित्सक का पदस्थापन नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कि धनवार रेफ़रल अस्पताल में रोज़ाना सैकडों लोग इलाज़ के लिए आते है. चिकित्सकों की कमी के कारण जब इलाज़ नहीं हो पाता तो धनवार प्रखंड के लोग 70 से 80 किलो मीटर की दूरी तय कर गिरिडीह सदर अस्पताल जाते है. यह">https://lagatar.in/giridih-many-panchayat-secretaries-and-employment-servants-transferred-in-bengabad-and-birni-blocks/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बेंगाबाद व बिरनी प्रखंड में कई पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों का तबादला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही