Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन पर हुए हमलावर, कहा, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं...

 
Ranchi :  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं. उठो साथियों, उठो भाइयों परिवर्तन करना होगा . रोटी बेटी माटी खातिर अब हमको लड़ना होगा. हेमंत सरकार के झूठ और फरेब की राजनीति के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी नौकरी के नाम पर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के छात्रों को नियुक्ति देकर झारखंड के छात्रों को ठगा जा रहा है.

अधर में लटका हुआ है छात्रों का भविष्य

बाबूलाल ने आगे लिखा है कि छात्रों द्वारा पेपरलीक का लाख विरोध करने पर भी रिजल्ट जारी कर  अपने और अपने संबंधियों को नौकरियों में भरा जा रहा है. सीटों को बेचा जा रहा है. ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. हेमंत सरकार की युवा विरोधी मानसिकता को प्रदेश का हर युवा जान चुका है. आगामी चुनाव में सारे वादों का हिसाब लेने के लिए युवा तैयार हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही