Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी का एक्स पर पोस्ट, बालू की कमी से राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप

 
Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बालू को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि झारखंड में बालू की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 444 बालू घाटों में से केवल 51 को स्वीकृति है और उनमें से भी केवल 24 से निकासी हो रही है. इस कारण राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं.

बालू की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

बालू की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. महज 10 दिनों में एक ट्रॉली बालू की कीमत में 12,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. पलामू सहित झारखंड के अन्य जिलों में बालू 25 से 40 रुपये प्रति बोरी बिक रही है. इस कमी ने न सिर्फ अपार्टमेंट निर्माण, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी असर डाला है.

सीएम से आग्रह, बालू माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठायें

बाबूलाल ने आगे लिखा है कि अगर यह संकट जल्द हल नहीं हुआ, तो राज्य में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं. सीएम से अग्रह किया कि, राज्य के लोगों को राहत मिले और निर्माण क्षेत्र फिर से पटरी पर लौट सके, इसके लिए जरूरी है कि बालू की कालाबाजारी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए एवं बालू माफियाओं के खिलाफ ठोस एवं सख्त कदम उठाए जाएं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही