Search

 
 
 

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का राहुल गांधी से सवाल - छात्रों को चिट्ठी नहीं, साफ जवाब चाहिए

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.
 
बाबूलाल मीडिया को संबोधित करते हुए

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. मरांडी ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर गंभीर हैं, तो पत्र के बारे में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अध्यक्ष को जानकारी क्यों नहीं है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी देश के दूसरे हिस्सों में छात्रों के मुद्दों पर खुलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखते हैं. ऐसे में झारखंड के छात्रों के मामले में पत्र को लेकर इतनी गोपनीयता क्यों रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

उन्होंने JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भी राहुल गांधी से जवाब मांगा. मरांडी ने आरोप लगाया कि परीक्षा में सीटों की खरीद-बिक्री हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, CID और अभय तिवारी समेत कई लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

 

बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी से JSSC-CGL मामले में अपना पक्ष साफ करने की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र जानना चाहते हैं कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी का क्या रुख है.

 

मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि 2200 पदों वाली परीक्षा में कथित गड़बड़ी से बड़े पैमाने पर पैसे जुटाए गए हैं. उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने और छात्रों को जवाब देने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही