Search

 
 
 

बाबूलाल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी पर उठाये सवाल

 
Ranchi :  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पेट्रोल-डीजल कीमत में बढ़ोत्तरी की तैयारी को लेकर सवाल उठाये हैं. बाबूलाल ने एक्स पर लिखा है कि राज्य में पेट्रोल डीजल के दामों में सेस लगाकर 2 से 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है. सीएम द्वारा राजस्व बढ़ाने के निर्देश के बाद अधिकारी जनता के पॉकेट पर बोझ लादकर सरकारी खजाना भरने का प्रयास कर रहे हैं. https://twitter.com/yourBabulal/status/1872165432918175902

जनविरोधी फैसला तत्काल लें वापस

बाबूलाल ने सीएम से कहा है कि यह जनविरोधी फैसला तत्काल वापस लें, क्योंकि इससे रोजमर्रा की चीजों में काफी महंगाई आ सकती है. इस बेतुके निर्णय का जनजीवन पर बुरा असर पड़ेगा. बाबूलाल ने लिखा कि पहले बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और अब पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के संकेत को देखकर जनता समझ चुकी है कि आपने अव्यवहारिक चुनावी वादे कर उनके साथ कितना बड़ा छल किया है. राजस्व बढ़ाने के लिए छटपटाहट में लिया जा रहा आपका निर्णय जनता में भारी असंतोष पैदा कर रहा है. उम्मीद है सारे जनप्रतिनिधि भी राजनीति से ऊपर उठकर आम जनजीवन पर दुष्प्रभाव डालने वाले इस निर्णय को वापस कराने की पहल करेंगे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही