Search

 
 
 

लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे बाबूलाल,राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

Babulal Marandi Luguburu Ghantabari पूजा-अर्चना के पश्चात श्री मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की।
 
बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

 

पूजा-अर्चना के पश्चात श्री मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की. श्री मरांडी ने इस दौरान संथाल समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बतलाया.

 

उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है. यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं आस्था के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही