Search

 
 
 

रिम्स पहुंचे बाबूलाल ने कहाः जब सरकार होती है कमजोर तब बढ़ जाता है अपराधियों का मनोबल

 
Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वो गोली चलाने के लिए दिन-रात का इंतजार नहीं करते हैं. शहर के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके में बड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण को निशाना बनाया गया. अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया है. जहां कमल भूषण के चाहने वाले और उनके परिजन जुटे हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. तो वहीं राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा.

पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार जब कमजोर होती है तब अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है. हमला करने के लिए अपराधी दिन और रात नहीं देखते. सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की स्थिति आज ऐसी ही बन गई है. उन्होंने कहा कि आए दिन पैसे के लिए मोबाइल, व्हाट्सएप और वीडियो कॉल से लोगों को तंग कर पैसे की मांग की जाती है. पैसा नहीं देने के बाद मार दिया जाता है. प्रशासन के पास शिकायत करने के बाद भी अपराधी पकड़ से बाहर रहते हैं. आज पूरे प्रदेश की ऐसी ही हालत है और आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/basant-soren-wants-to-give-a-revised-answer-to-the-election-commission-the-eci-has-accepted-the-request/">चुनाव

आयोग में संशोधित जवाब देना चाहते हैं बसंत सोरेन, ECI ने आग्रह किया स्वीकार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही