Search

 
 
 

वोट डाल कर बोले बाबूलाल, झारखंड में खिलनेवाला है सुशासन का कमल

 
 Ranchi :  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण है. कहा कि युवाओं को पारदर्शी नौकरी, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार उन्मूलन और घुसपैठ की रोकथाम के लिए संकल्पित मतदाताओं का उत्साह दर्शाता रहा है कि झारखंड में सुशासन का कमल खिलने वाला है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में रोटी, बेटी, माटी के अस्मिता की रक्षा के संकल्प साथ आज कोदाईबांक स्थित बूथ पर मतदान किया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही