Search

 
 
 

चुनाव तारीखों के एलान पर बोले बाबूलाल - झारखंड को बचाने का है यह चुनाव

 
Ranchi: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूं. झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है. यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है. यह चुनाव युवा साथियों को नौकरी, रोजगार और न्याय दिलाने का चुनाव है. झारखंड के गरीब, किसान, महिलाओं को उनका हक दिलाने का चुनाव है. यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है. पूरा विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर लोक कल्याणकारी सरकार बनायेंगे. इसे भी पढ़ें -चुनाव">https://lagatar.in/congress-became-active-regarding-elections-appointed-three-observers/">चुनाव

को लेकर कांग्रेस हुई एक्टिव, तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किया 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही