Search

 
 
 

बाबूलाल ने कल्पना पर साधा निशाना, बोले- ईडी की चार्टशीट पढ़ लें, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जाएगा

 
Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर बड़ा जुबानी हमला किया है. शुक्रवार को मेदिनीनगर पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं. कल्पना सोरेन केवल ईडी द्वारा प्रस्तुत 191पृष्ठ की चार्जशीट को अक्षरशः पढ़ लें, उन्हें हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण का पता चल जाएगा.

हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा है. बालू, पत्थर, कोयला, लोहा,जमीन सब लूटा. नाम बदल- बदल कर लूटा. यहीं नहीं रुके, बल्कि युवाओं की नौकरी भी लुटवा दी. एक तरफ भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, भ्रष्टाचारियों की बरात है, तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी, भारत विरोधी, सनातन विरोधी, विकास विरोधी ताकतें मोदी हो हटाने की बात कर रही हैं, जबकि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है.

10 साल में देश का हुआ चौतरफा विकास

मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, महिला सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं. देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. सड़क, बिजली, हाईवे, आईआईटी, एम्स, आईआईएम, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाओं में वृद्धि हुई. देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित हुई. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को मोदी के नेतृत्व ने उबारा. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की गारंटी ही मोदी गारंटी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का आह्वान किया. कहा, हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं और अबकी बार 400 पार का संकल्प पूरा करें. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही