Search

 
 
 

बाबूलाल का राहुल पर तंज, कहा - आपकी आंखों के सामने सब हो रहा और आप चुप हैं

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है. कहा है कि जिस संविधान की रक्षा के लिए पूरे देश में यात्राएं कर रहे हैं, उसी संविधान का उल्लंघन करते हुए झारखंड में पिछले 5 साल से आदिवासियों पर दमन और अत्याचार होता रहा, तब आप कहां थे? इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

पिछड़ों को त्रिस्तरीय चुनाव में नहीं मिला आरक्षण

बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि आप पूरे देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों की बात कर रहे हैं. लेकिन झारखंड में आपकी सरकार होने के बावजूद पिछड़ों को त्रिस्तरीय चुनाव में उनका आरक्षण नहीं मिला है. दलितों और आदिवासियों की जमीनें लूटकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है. आपने और आपके सहयोगी दल झामुमो ने बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को वोटर बनाकर संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करते हुए, अपनी पार्टी और जेएमएम को गैर-संवैधानिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की है. यह सब आपकी आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन आप चुप हैं.

युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

आपकी सरकार के सहयोगी दल जेएमएम के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में युवाओं को नौकरियों का झांसा देकर उनके फार्म के पैसे दलालों में बांट दिए जाते हैं. दलालों और बिचौलियों द्वारा परीक्षा लीक करवाई जाती है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, तब आप कहां थे? हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं, माताओं और बहनों से अनेकों वादे किए, लेकिन एक भी वादा धरातल पर पूरा नहीं हुआ. उनके सहयोगी होने के नाते, क्या आप संविधान की कसम खाकर कह सकते हैं कि आपने जनता के हित में काम किया है?

राज्य के संसाधनों को बिचौलियों के हाथों बेचा जा रहा

राज्य के संसाधनों को बिचौलियों के हाथों बेचा जा रहा है, राज्य भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है. कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है. क्या आप इन भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देंगे? जिस संविधान की आप बात कर रहे हैं, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री की है. लेकिन राज्य की जनता अब यह मान चुकी है कि संविधान का रक्षक ही संविधान का भक्षक बन चुका है. बात चाहे युवाओं की बेरोजगारी हो, महिलाओं के सुरक्षा की हो, या आदिवासियों के अधिकार की, हर मोर्चे पर आपकी सरकार विफल रही है. झारखंड की जनता ने आपको और आपके सहयोगियों को सत्ता में बिठाया, लेकिन आपने जनता के साथ विश्वासघात किया है. अब समय आ गया है. झारखंड की जनता उसी संविधान के माध्यम से आपको और आपके सहयोगियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी. इसे भी पढ़ें -तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-made-cm-hemant-aware-of-the-sentiments-of-his-party/">तेजस्वी

ने सीएम हेमंत को पार्टी की भावना से कराया अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही