Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल का आग्रह, पिछले 23 साल में हुए जमीन घोटालों की जांच कराएं हेमंत

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में पिछले 23 साल (अपने कार्यकाल सहित) में हुए जमीन घोटालों की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनसे यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इतना बड़ा जमीन घोटाला सिर्फ तीन सालों में ही हो गया है. लोगों के सवाल को वाजिब बताते हुए बाबूलाल ने कहा कि दरअसल राज्य विभाजन के बाद जमीन के कागजातों के रख-रखाव की कमी एवं रिकार्ड्स को व्यवस्थित करने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं थी. इसी का फायदा दलाल, जालसाज और बिचौलियों ने कुछ बेईमान अफसरों-कर्मचारियों से मिलकर उठाया है.

संभव है, राज्य बनने के बाद से ही ये धंधा हो रहा होगा

बाबूलाल ने कहा कि वे इस बात से भी इंकार नहीं करते हैं कि राज्य बनने के बाद से ही ये धंधा हो रहा होगा, लेकिन यह भी सच है कि हेमंत सोरेन के सत्ता संभालने के बाद जमीन घोटाले को सत्ता के संरक्षण एवं हिस्सेदारी में परवान चढ़ा दिया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि झारखंड बनने के बाद से जितनी भी सरकारी, गैर सरकारी, गैरमजरूआ जमीन के ट्रांसफर और म्यूटेशन के गोरखधंधे हुए हैं, उन मामलों की जांच सीबीआई के हवाले कर दें. इसे भी पढ़ें – अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-manoj-jha-murder-case-sanjit-majhis-bail-plea-rejected-again-high-court-refuses-to-grant-bail/">अधिवक्ता

मनोज झा हत्याकांड : संजीत माझी की जमानत याचिका दुबारा खारिज, बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही