Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव से जेएसएससी परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा करने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने सीएस को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते दिनों 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए पूरे राज्य में 735 परीक्षा केंद्रों में जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आया है. जिसके बाद JSSC ने 28 जनवरी को संपन्न सभी पाली की परीक्षा और 4 फरवरी को होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारण बताकर रद्द कर दिया है.
बाबूलाल ने सीएस को लिखा पत्र, JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की CBI जांच करने की मांग
Last Updated: Feb 01, 2024 12:00 AM (IST)