Search

 
 
 

बाबूलाल का सीएम को पत्र, पत्थर माफिया सत्यनाथ साह पर कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बोरियो अंचल (साहेबगंज) के अवैध पत्थर खनन मामले में पत्थर माफिया सत्यनाथ साह पर कार्रवाई करने की मांग की है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि सत्यनाथ साह ने 20 एकड़ जमीन पर अवैध पत्थर खनन कर लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व क्षति पहुंचाया है.
 

 

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बोरियो अंचल (साहेबगंज) के अवैध पत्थर खनन मामले में पत्थर माफिया सत्यनाथ साह पर कार्रवाई करने की मांग की है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि सत्यनाथ साह ने 20 एकड़ जमीन पर अवैध पत्थर खनन कर लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व क्षति पहुंचाया है.

अवैध उत्खनन का मामला

मरांडी ने पत्र में कहा है कि सत्यनाथ साह को पत्थर खनन के लिए 4 एकड़ जमीन का खनन पट्टा दिया गया था. लेकिन उन्होंने लगभग 20 एकड़ जमीन पर अवैध पत्थर खनन किया है. इस मामले में साहेबगंज डीसी के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने जांच की और अवैध खनन की पुष्टि की.

कार्रवाई की मांग

मरांडी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अवैध पत्थर खनन मामले में सत्यनाथ साह पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व नुकसान की वसूली की जाए. उन्होंने अवैध खनन को तुरंत रोकने और सूचक को जान-माल की क्षति से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही