Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल ने CM को पत्र लिख कहा - JSCA चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष कराएं

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में प्रशासनिक प्रभाव व हस्तक्षेप को रोककर पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का आग्रह किया है. पत्र में कहा है कि जेएससीए का चुनाव 18 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए 12 एवं 13 मई को नामांकन तथा 14 मई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. लेकिन सूचनाओं से स्पष्ट हो रहा है कि यह चुनाव एक खेल संघ का चुनाव न होकर प्रशासनिक पद के दुरुपयोग का रूप लेता जा रहा है.
अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए खुलेआम घूम रहे
सरकारी सेवा में लगे अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए खुलेआम घूम रहे हैं. प्रशासनिक तंत्र का खुले तौर पर दुरुपयोग कर रहे हैं. ये सरकारी अधिकारी अपने पद, प्रभाव एवं सुविधाओं का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं, जो पूर्णतः अवैध, अनैतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. जेएससीए राज्य का एक प्रतिष्ठित खेल संगठन है और इसकी साख को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. यदि अभी हस्तक्षेप नहीं किया गया तो झारखंड क्रिकेट की पहचान और गुणवत्ता दोनों पर खतरा मंडराने लगेगा.
पूर्व में भी सत्ता का हुआ था दुरुपयोग
पूर्व में भी जेएससीए के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग होता रहा है, जिसके कारण चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिला है. इसका सीधा प्रभाव राज्य के योग्य एवं मेहनती खिलाड़ियों के अवसरों पर पड़ा है, जिससे वे हतोत्साहित एवं निराश हुए हैं. जेएससीए के चुनाव में ऐसे लोगों के कब्जे से यह भी देखा गया है कि एसोसिएशन की संपत्ति और संसाधनों का मनमाने ढंग से दुरुपयोग होता है. अपने प्रभाव से ये लोग वर्षों तक पदों पर बने रहते हैं और अपने चहेते लोगों को सदस्य बनाकर संगठन को भ्रष्टाचार का केंद्र बना देते हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने क्या किया है सीएम से आग्रह
•चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के सरकारी हस्तक्षेप, पद प्रभाव एवं सरकारी सुविधा के दुरुपयोग को अविलंब रोका जाए. • .ऐसे सरकारी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. •मतदान के दिन कड़ी विधि-व्यवस्था की व्यवस्था की जाए ताकि सदस्य निर्भीक होकर मतदान कर सकें. •चुनाव आयोग या किसी स्वतंत्र संस्था की निगरानी में यह चुनाव सम्पन्न कराया जाए ताकि इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. इसे भी पढ़ें -5.46">https://lagatar.in/5-46-lakh-sisters-and-daughters-were-insulted-this-is-vote-bank-politics-rafia-naz/">5.46

लाख बहनों-बेटियों का हुआ अपमान, ये है वोट बैंक की राजनीति: राफिया नाज़

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही