Search

 
 
 

बाबूलाल ने डीजीपी को लिखा पत्र, कहा- सुनील तिवारी और अनुरंजन अशोक को दें सुरक्षा

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखा है. ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र में उन्होंने अपने सलाहकार सुनील तिवारी और अनुरंजन अशोक (साहिबगंज खनन घोटाला मामले में शिकायतकर्ता) को सुरक्षा देने की मांग की है. बाबूलाल ने कहा कि इस संबंध में सुनील तिवारी और उन्होंने भी मुख्य सचिव को विस्तारपूर्वक मामले की जानकारी दी है. हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं. जिसमें खतरे के आशंका को लेकर पीड़ितों ने पुलिस को लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया जिससे पीड़ित की हत्या हो गई. सुनील तिवारी और अनुरंजन अशोक के मामले में इस तरह की स्थिति आने से पहले उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

अनुरंजन अशोक को भी पांच दिन पहले धमकी दी गयी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज खनन घोटाला के खिलाफ एफआइआर के लिये थाने में लिखकर देने वाले अनुरंजन अशोक को भी पांच दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि डीजीपी की यह जिम्मेदारी है कि राज्य में अमन चैन कायम रहे. सत्ता पोषित या कोई दूसरे गुंडे-मवाली राज्य में उत्पात नहीं मचायें और राजनैतिक द्वेष से किसी के खिलाफ पुलिस कोई फर्जी पीड़क कार्रवाई न करे. इसे भी पढ़ें – एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-indias-great-start-against-sri-lanka-if-they-win-today-then-the-ticket-to-the-final-is-assured/">एशिया

कप : भारत की श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत, आज जीते तो फाइनल का टिकट पक्का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही