Search

 
 
 

बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र: जसीडीह स्टेशन का नाम हो वैद्यनाथ जंक्शन

 
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि हर वर्ष बाबा वैद्यनाथधाम लाखों की संख्या में श्रद्धालु द्वादश ज्योर्तिलिंग का दर्शन-पूजा करने आते हैं. पूरे भारतवर्ष ही नहीं, विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने आते हैं. बाबा वैद्यनाथ आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं, जहां पूरी आस्था व विश्वास के साथ भक्तजन दर्शन-पूजा करने आते हैं. इसे पढ़ें-अनियमितता">https://lagatar.in/cm-gave-permission-for-fir-and-investigation-on-29-officers-and-personnel-on-charges-of-irregularities/">अनियमितता

के आरोप में 29 अफसरों-कर्मियों पर FIR और जांच की सीएम ने दी अनुमति
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि जसीडीह जंक्शन का पुराना नाम बैद्यनाथ जंक्शन ही था. इसकी पुष्टि भी हाल ही में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की है. वर्ष 1874 से 1884 तक की रेलवे समयसारिणी में भी जसीडीह का नाम वैद्यनाथ जंक्शन ही था. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के लिए ट्रेन से जसीडीह स्टेशन आते हैं. उनकी मांग है कि इसे पुनः बाबा वैद्यनाथ जंक्शन के नाम से जाना जाये. श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी यह मांग उचित भी है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर जसीडीह जंक्शन का नाम बदलकर बाबा वैद्यनाथ जंक्शन करने के लिए यथाशीघ्र केंद्र सरकार को झारखंड सरकार की ओर से आधिकारिक अनुशंसा भेजें. इसे भी पढ़ें-खुद">https://lagatar.in/picture-of-abhishek-with-cm-nitish-who-called-himself-the-dgp-by-calling-himself-chief-justice-went-viral/">खुद

को चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी को कॉल करने वाले ‘फ्रॉड’ अभिषेक की सीएम नीतीश के साथ तस्वीर वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही