Search

 
 
 

भाजपा की मीडिया टीम और प्रवक्ताओं को बाबूलाल का निर्देश

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें कई टिप्स दिये. कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है, जिसमें पार्टी का चेहरा दिखता है. उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है कि वे पार्टी की उपलब्धियों और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं. बताएं कि मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर तबके की सेवा हुई है, वहीं हेमंत सरकार से जनता त्रस्त है और लोग इस सरकार से आक्रोशित हैं. इसे पढ़ें- पहरा">https://lagatar.in/kalash-yatra-started-under-guard-mla-amba-joined-and-many-news-from-hazaribagh/">पहरा

में निकली कलश यात्रा, विधायक अंबा हुईं शामिल समेत हजारीबाग की कई खबरें
बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश के प्रवक्ताओं की दोहरी जिम्मेवारी है. हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों को भी. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों के साथ हो रहे अन्याय को भी जनता के बीच बार-बार ले जाना है. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज़, कुणाल षाड़ंगी, रमाकांत महतो, डॉ अरुण उरांव, जेबी तुबिद, विनय कुमार सिंह, अविनेश कुमार सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 JAN।।झारखंड में राष्ट्रपति शासन की रची गई साजिश-JMM।।सोमवार को सरकारी अवकाश!।।हम सब एक हैं और एक रहेंगे-राज्यपाल।।छिटपुर घटनाओं के बाद अलर्ट पर पुलिस।।अयोध्याः84 सेकंड के मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही