Search

टंडवा में बाबूलाल का कार्यक्रम, प्रखंड प्रमुख रीना देवी ने ली बीजेपी की सदस्यता समेत पिपरवार की 4 खबरें

टंडवा में बाबूलाल का कार्यक्रम, प्रखंड प्रमुख रीना देवी ने ली बीजेपी की सदस्यता

रीना कुमारी के भाजपा में आने से विधानसभा में बढा पार्टी का जनाधार- बाबूलाल
Ranchi: झारखंड भाजपा द्वारा बुधवार को सिमरिया में विजय संकल्प यात्रा किया गया. इसमें पूर्व सीएम और झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. इस दौरान टंडवा प्रमुख रीना कुमारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और आदिवासी महिलाओं के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रीना के बीजेपी में आने से पार्टी का जनाधार मजबूत होगा. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार की उलब्धियां गिनाईं.
[caption id="attachment_758048" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/bjp-1-2.jpg"

alt="" width="1280" height="570" /> बीजेपी के कार्यक्रम की तस्वीर[/caption]
वहीं इस मौके पर रीना कुमारी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,चतरा लोकसभा भाजपा सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा उर्फ माइकल सहित दिग्गज नेताओं को समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर मैं काफी गौरवांवित महसूस कर रही हूं.
रीना कुमारी के साथ पंचायत समिति सदस्य आशा देवी,बसंती देवी,ललिता कुमारी,रविंतरी टाना भगत,जोनी टाना भगत,उमा कुमारी,किरण कुजूर, परमिला कुमारी,मानती देवी,सुचिता देवी,फुलमनी देवी, नौरी देवी, मालती देवी, सबीना देवी, सुचिता भगत, ईश्वर टाना भगत, बिनोद मिंज, सुरेंद्र भगत, मुकेश टाना भगत, बिनोद मिंज, सहित सैकड़ों आदिवासी महिलाए और ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
इस मौके पर भाजपा की पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, राधा देवी, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह,श्रीवास्तव उरांव,अरूण उरांव,धनराज भोगता, रीना देवी,शिवशंकर साव,सोनू कुमार गुप्ता,रविंद्र सिंह,बालेश्वर उरांव,सुरेंद्र भगत,कारण कुमार महतो,संजय कुमार गंझु, अरविंद सिंह, रविंद्र उरांव, उदय शर्मा सहित,सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
------------

अशोका परियोजना में विश्वकर्मा पूजा समिति का हुआ गठन

Ranchi: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. अशोक परियोजना के वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा के सफल आयोजन को लेकर विश्वकर्मा पूजा समिति का गठन किया गया. कमेटी में संरक्षक परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, अध्यक्ष खान प्रबंधक एसके सिंह,उपाध्यक्ष शंभु शरण प्रसाद,मनोज कुमार,कौशल आर्य,अजित कुमार भंडारी, सचिव मिथिलेश कुमार,सह सचिव शेषनाथ प्रसाद,जैनुल अंसारी,राजेश प्रजापति, लखन साव,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो,सह कोषाध्यक्ष स्वरूप सनायमत को बनाया गया.इसके अलावा शिवलाल महतो,अनिल पांडेय,शंभु राम,रामकुमार साव,कामेश्वर राम, रामधनी साव,मथुरा प्रसाद मडंल, मो. सिराजउदीन,बिनोद सिहं,केके चर्तुवेदी,मो. मुबारक,शंकर विश्वकर्मा,प्रयाग मिस्त्री,राज कुमार,धनेश्वर गंझु,विनोद कुमार, सुभाष कुमार,विकास सिंह,ओम प्रकाश चौहान,प्रदीप कुमार सहित कई लोगों को समिति में शामिल कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है.
------------

बचरा से श्रद्धालुओं का जत्था मां तारापीठ के लिए हुआ रवाना

Ranchi: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा इलाके से श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को मां तारापीठ दरबार के लिए कोयलांचल क्षेत्र से रवाना हुआ. इसकी जानकारी देते हुए बचरा के कांग्रेस नेता सुभाष कुमार साव ने बताया कि बचरा से प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु भक्त मां तारापीठ के दरबार में जाकर पूजा अर्चना करते हैं. इस वर्ष भी 10 सदस्यीय टीम भादों आमवश्या के अवसर पर मां भवानी शक्तिपीठ मां तारा देवी भगवती का पूजन अर्चना करने के लिए रवाना हुए. उन्होने कहा कि बचरा क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि को लेकर लेकर मां तारापीठ दरबार के लिए सभी श्रद्धालु उत्साह के साथ रवाना हुए. रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने बचरा कली मंदिर जाकर विशेष पूजा अर्चना की. इस तीर्थ यात्रा में सुभाष साव,मदन साव,विकास कुमार तांती, संतोष साव,गुड्डू गंझू, गणपति महतो,बिनोद साव, विवेक भास्कर,बिनोद महतो सहित अन्य श्रद्धालुओं का नाम शामिल हैं.
------------

तीन दिवसीय जितिया जतरा मेला को लेकर कल्याणपुर में हुई बैठक

मेला संचालन समिति के अध्यक्ष फूलदेव टाना भगत एंव सचिव बालेश्वर उरांव बने
Ranchi: पिपरवार में तीन दिवसीय जितिया जतरा मेला आयोजन को लेकर सरना क्लब कल्याणपुर में बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता टण्डवा प्रमुख रीना कुमारी और संचालन शिवशंकर साव ने किया. बैठक में तीन दिवसीय जितिया जतरा मेला 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मनाने को लेकर चर्चा किया गया एंव कई वक्ताओं ने अपने विचार दिए और कमिटि का गठन किया गया. सर्व सहमति से जितिया जतरा मेला संचालन समिति के संरक्षक टण्डवा प्रमुख रीना कुमारी, फूलचंद टाना भगत, अलेक्जेंडर तिग्गा, धनेश्वर गंझू, क्यूम अंसारी, नागेश्वर महतो, रमेश मुंडा, शिवशंकर साव वही अध्यक्ष फूलदेव टाना भगत, उपाध्यक्ष निर्मल उरांव, सचिव बालेश्वर उरांव सहसचिव बालकंत उरांव, कोषाध्यक्ष मानेश्वर भगत, उपकोषाध्यक्ष अरुन उरांव का चयन किया गया.बैठक में बहेरा मुखिया रेखा देवी, पंसस बसंती देवी, निर्मल उरांव, बालेश्वर उरांव, फूलचंद टाना भगत,मानेश्वर भगत, क्युम अंसारी, धनेश्वर गंझू, इन्द्रजीत उरांव, इदरीस अंसारी, रामू मिंज, श्रीवास्तव उरांव, बालकंत उरांव, अरुन उरांव, टिकेश्वर महतो, अलेक्जेडर तिग्गा, करन महतो, हनी भगत, पंकज दास, सचिन पासवान, फूलदेव टाना भगत, नागेश्वर महतो, रमेश मुंडा सूरज भगत, राजेश भगत, ललीता कुमारी आदि लोग मौजूद थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//