Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल का सीएम से आग्रह, आलू सप्लाई रोक मामले में बंगाल के मुख्यमंत्री से करें बात

Ranchi :   झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आलू की ट्रांसपोर्टिंग रोके जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात कर जल्द समस्या का निदान करने का आग्रह किया है. बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से आलू की सप्लाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है. सरकार द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने के निर्णय ने रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है. बंगाल से आलू लेकर झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटाया जा रहा है. सब्जी मंडियों में भी महज कुछ दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है. आवक कम होने के कारण आलू की कीमतें आसमान छूती जा रही है और आमजनों के रसोई से आलू गायब होती जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन है कि तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बन्रर्जी से वार्ता कर इस समस्या का निदान करें और झारखंड में आलू की पर्याप्त अपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि राज्यवासियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके. https://twitter.com/yourBabulal/status/1862687985319190965

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही