Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में 15 सितंबर को आयोजित बाबूलाल की संकल्प यात्रा स्थगित : जिलाध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Garhwa :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने 17 अगस्त को साहिबगंज के भोगनाडीह से अपनी संकल्प यात्रा शुरू की थी.  9 सितंबर से संकल्प यात्रा का चौथा चरण शुरू हुआ था, जो 16 सितंबर तक चलेगा. इस क्रम में 15 सितंबर को गढ़वा में बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह स्थगित हो गयी है. जल्द ही नये सिरे से समय निर्धारित कर कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा. उक्त जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, गिरिनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. (पढ़ें, आत्महत्या">https://lagatar.in/the-family-of-a-prisoner-who-committed-suicide-will-get-compensation/">आत्महत्या

करने वाले कैदी के परिजन को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश)

राज्य में अराजकता का माहौल-सत्येंद्रनाथ तिवारी

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा सहित राज्य भर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी सभी विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्रा कर रहे हैं. जिसे आम-आवाम का भरपूर समर्थन मिल रहा है. कहा कि झामुमो की सरकार राज्य के खनिज संपदाओं को लूटने के लिए बनी है. राज्य में अराजकता का माहौल हो गया है. गरीबों का जमीन लूटा जा रहा है. गिरिनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह था. मरांडी की यह संकल्प यात्रा राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले ही गढ़वा में मरांडी का कार्यक्रम कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ward-is-sold-in-hazaribagh-central-jail-bidding-takes-place/">हजारीबाग

सेंट्रल जेल में बिकते हैं वार्ड, लगती है बोली

संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में था उत्साह का माहौल 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी थी. कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल था. जल्द ही नये सिरे से समय निर्धारित कर कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा. प्रेसवार्ता में जिला प्रभारी अमित कुमार, भाजपा नेता जवाहर पासवान, राजीव राज तिवारी, सूरज गुप्ता, जिला महामंत्री संतोष दुबे, ब्रजेन्द्र पाठक, रितेश चौबे, मंगलमूर्ति तिवारी, विवेकानंद तिवारी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी पांडेय, धनंजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/income-tax-raid-on-more-than-30-locations-of-sp-leader-azam-khan-in-uttar-pradesh-and-madhya-pradesh/">सपा

नेता आजम खां के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही