Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल की संकल्प यात्रा का समापन छह विधानसभा की रैली के साथ 28 को रांची में होगा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को छह विधानसभा की रैली सह संयुक्त सभा के साथ होगी. इस कार्यक्रम में रांची जिले के अंतर्गत पड़ने वाले छह विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर और तमाड़ के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह सभा रांची के हरमू मैदान में होगी. यह जानकारी यात्रा के संयोजक एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी.

17 अगस्त से शुरू हुई थी यात्रा

वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की नाकामियों, विफलताओं , राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, खनिजों की लूट, तुष्टिकरण के खिलाफ 17 अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई थी. मरांडी ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य की स्थिति को बताने का संकल्प लिया था. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की यह संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गई.

आठ चरणों में 71 विधानसभा में हो चुकी है यात्रा

उन्होंने बताया कि अब तक 71 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है. बरसात के मौसम में भी जिस प्रकार से जनता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिए उमड़ी, उससे स्पष्ट है कि जनता हेमंत सरकार के कारनामों से ऊब चुकी है. डॉ वर्मा ने बताया कि अभी दशहरा के कारण यात्रा अवकाश है. 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा. बताया कि समापन कार्यक्रम में रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी, जिसमे हजारों कार्यकर्ता और जनता जुटेगी.

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा  

डॉ वर्मा ने बताया कि संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था, जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण हेतु गांव- गांव से मिट्टी , शहीद स्थल, शहीदों के गांव , ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भरकर मिट्टी संग्रह की गई है. ऐसे सभी 263 प्रखंड और 49 नगर निकाय क्षेत्र को मिलाकर 312 कलश 28 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक हरमू मैदान पहुंचेंगे, जिन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह संयुक्त कार्यक्रम राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को एक नया संदेश और नई प्रेरणा से भर देगा. डॉ वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पूजा के साथ कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में भी जुटे हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही