Search

 
 
 

पारस हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

 
Ranchi : एचईसी स्थित पारस हॉस्पिटल में शनिवार को बेबी शावर (गोद भराई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाएं एवं नवजात को जन्म देने वाली महिलाओं ने शिरकत की. अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बांका ने कहा कि नवजात एवं उनके माता-पिता के लिए खास आयोजन किया गया है. प्रसव से पूर्व गर्भवती महिलाओं को सभी बड़ों का आशीर्वाद एवं बधाई देने की परंपरा है. उसी का निर्वहन पारस अस्पताल ने किया है.

गर्भवती महिलाओं को खुश रखना बहुत जरूरी

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए सात-आठ महीने का समय काफी मुश्किल भरा होता है. उसके बाद खुशियां करीब आती है. नवजात को जन्म देने का समय जैसे नजदीक आता है, माता-पिता की उत्सुकता बढ़ने लगती है और परिवार में नए मेहमान का आगमन होता है. वहीं डॉ स्निग्धा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को खुश रखना बहुत जरूरी है. जबकि डाइटिशियन समाप्ति ने माताओं के हेल्दी डाइट के विषय में जानकारी दी.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पारस एचईसी अस्पताल की स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की डॉ अनुपमा, डॉ स्निग्धा, डॉ नीतू, डॉ पूनम बांका, डॉ अंशु अग्रवाल एवं शिशु रोग विभाग के डॉ नीरज एवं डॉ विकास आनंद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – संगीत">https://lagatar.in/music-relieves-stress-dr-basudev/">संगीत

से दूर होता है तनाव : डॉ बासुदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही