Search

 
 
 

बुरा हाल : भीषण गर्मी में रांची की एक लाख आबादी को 18 घंटे में 18 मिनट भी नहीं मिली बिजली

 
  • राजभवन पीएसएस, रातू रोड, न्यू मधुकम, पहाड़ी, गांधी नगर, सर्किट हाउस फीडर रहा प्रभावित
Ranchi : इस भीषण गर्मी में रांची की एक लाख से अधिक आबादी बिना बिजली के 18 घंटे बिलबिलाती रही. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोड शेडिंग के तहत बिजली देने का दावा करने के बावजूद 18 घंटे में 18 मिनट भी बिजली नहीं रही. पावर कट से न केवल बिजली संकट उत्पन्न हो गया है, बल्कि पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है. न्यू कैपिटल डिविजन के इंजीनियर दिन से ही बिजली सामान्य होने का दावा करते रहे. मगर सामान्य नहीं हो पायी. देर शाम बिजली सामान्य होने का दावा किया जा रहा है.

इन क्षेत्रों में बिजली संकट

राजभवन सबस्टेशन अंतगर्त रातू रोड फीडर, आर्यपुरी, इंद्रपुरी, रेडियो स्टेशन इलाका, मेट्रो गली, न्यू मधुकम फीडर, सर्किट हाउस फीडर, पहाड़ी फीडर पूरी तरह से प्रभावित रही है. इससे आपूर्ति होने वाले क्षेत्र रातू रोड, कांके रोड, गांधी नगर, पहाड़ी मंदिर एरिया, सर्किट हाउस एरिया, मधुकम, न्यू मधुकम, जयप्रकाश नगर, कुम्हार टोली, केशव नगर, गोपाल मंदिर रोड, खादगढ़ा व आसपास के इलाके में 18 घंटे से बिजली नहींं है.

यह है संकट का कारण

बीती रात 12 बजे के करीब कांके-राजभवन 33 केवी लाइन अंडरग्राउंड लाइन ब्रेक डाउन हो गया. इसे रात में ठीक नहीं किया जा सका. सुबह होने के बाद पेट्रोलिंग शुरू हुई. इसके बाद फॉल्ट की जगह को चिन्हित किया जा सका. फिर मरम्मत का काम शुरू हुआ, जो मंगलवार तक जारी थी.

शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती जारी

इसके अतिरिक्त मंगलवार को शहर के अन्य क्षेत्र हरमू, अशोक नगर, कडरू, पुन्दाग, पिस्का मोड़, केतारी बगान, मेन रोड, कोकर, बहू बाजार सहित कई क्षेत्रों में बिजली का आना-जाना जारी रहा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/research-scholars-do-not-get-scholarship-in-the-universities-of-jharkhand/">झारखंड

के विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को नहीं मिलता स्कॉलरशिप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही