Search

बुरा हाल : खुद बीमार है रांची नगर निगम, शहर को कैसे सुधारेगा

  • भाई साहब... जरा बचकर जाइएगा नगर निगम कार्यालय, कहीं घायल हो जाएं
  • शौचालय जाएं, तो पहले ही चेक कर लें नल में पानी है या नहीं
Akarsh Aniket Ranchi : शहर के सबसे सुंदर कार्यालयों में से एक है रांची नगर निगम कार्यालय. शहर का निगम कार्यालय बाहर से तो काफी सुंदर दिखता है, पर सच्चाई कुछ और ही है. निगम कार्यालय बाहर से जितना सुंदर और आकर्षक दिखता है, अंदर से उतना ही खोखला है. 48 करोड़ की लागत से बना नगर निगम का भवन अंदर से खोखला हो चुका है. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद शौचालय का हाल काफी बुरा है, जहां अपना काम कराने के लिए पहुंचे लोगों की सबसे अधिक भीड़ रहती है. शौचालय का एक भी नल ठीक नहीं है. हाथ-मुंह धोने में आम लोगों को परेशानी होती है. साथ ही शौच के लिए जो पैन लगा है, उसकी भी स्थिति खाफी खराब है. किसी पैन का फ्लश काम नहीं करता है. कोई पैन टूटा पड़ा है.. शौचालय के किसी भी नल में पानी नहीं आता है और जिसमें आता है वह टूटा हुआ है. निगम की पार्किंग की स्थिति का हाल भी खराब है. पार्किंग में लगे पत्थर भी उखड़ चुके हैं, जिससे हादसा हो सकता है. निगम में आम लोगों के बैठने के लिए लगी कुर्सियां टूटी हुई है, जो निगम के खुद बीमार होने की गवाही दे रही है.

संभल कर आइए, कहीं दीवारों में लगी टाइल्स आप पर गिर जाए

निगम भवन की दीवारों पर लगी टाइल्स गिरती रहती है. कई टाइल्स उखड़कर गिर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही तेज हवा के कारण दीवारों पर लगी दो टाइल्स गिर गयी थी. ये तो गनीमत है कि कोई चोटिल नहीं हुआ. भवन के अंदर भी कई जगहों पर सिलिंग भी टूट कर गिर गये हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-children-died-due-to-drowning-while-bathing-in-dhurva-dam/">रांची:

धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp