Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर, Whisky के कई ब्रांड्स की ब्रिकी बंद, हो सकती है किल्लत

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : अगर आप भी शराब के शौकीन है तो आपके लिए बुरी खबर है. भारत में जॉनी वॉकर, मैकडॉवेल, ब्लैक डॉग जैसी व्हिस्की बनाने वाली शराब कंपनियों ने कई ब्रांड्स की ब्रिकी बंद कर दी है. कई राज्यों में व्हिस्की के कई ब्रांड्स की बिक्री पर रोक लगा दी है. ऐसे में आने वाले समय में कई राज्यों में व्हिस्की (Whisky) के कुछ ब्रांड्स की किल्लत हो सकती है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-the-youth-going-to-carry-out-the-criminal-incident-two-country-made-pistols-recovered/">रांची

: आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, दो देसी कट्टे बरामद)

डियाजियो और भारत सरकार के बीच कीमतों को लेकर गतिरोध

दरअसल भारत सरकार ने शराब की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय की है. इस वजह से जॉनी वॉकर, मैकडॉवेल, ब्लैक डॉग जैसी व्हिस्की बनाने वाली शराब कंपनियां भारत में इसके दाम नहीं बढ़ा पा रहे हैं. दूसरी तरफ लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से शराब बनाने की लागत बढ़ी है. लेकिन सरकार द्वारा तय अधिकतम कीमत की वजह से कंपनियां शराब के दाम में इजाफा नहीं कर पा रही है. जिसके चलते डियाजियो पीएलसी (Diageo) को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में डियाजियो पीएलसी की भारतीय ब्रांच की प्रमुख हिना नागराजन और भारत सरकार के बीच व्हिस्की की कीमतों को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-captive-elephants-are-being-cruelly-victims-in-2008-there-were-900-captive-elephants/">केरल

: बंदी हाथी हो रहे क्रूरता के शिकार, 2008 में 900 बंदी हाथी थे, अब गिनती में बचे 448

कंपनी को भारत में 90 डॉलर का हो चुका नुकसान

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को अबतक भारत में 90 लाख डॉलर का नुकसान हो चुका है. डियाजियो पीएलसी के भारतीय ब्रांच ने कुछ ब्रैंड्स की बिक्री को बंद कर दिया है. डियाजियो ने कई राज्यों में व्हिस्की के कई ब्रांड्स के बिक्री पर रोक लगा दी है. डियाजियो जॉनी वॉकर और स्मरनॉफ सहित कई ब्रांडों का मालिक है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-the-terror-of-iron-thieves-is-not-decreasing-they-are-stealing-indiscriminately/">बेरमो

: लोहा चोरों का आतंक नहीं हो रहा कम, धड़ल्ले से कर रहे चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही