Search

 
 
 

फिल्म रामसेतु के सेट से आयी बुरी खबर, 45 जूनियर आर्टिस्ट हुए कोरोना पॉजिटिव

 
LagatarDesk: बॉलीवुड एक्टर Akshay">https://en.wikipedia.org/wiki/Akshay_Kumar">Akshay

Kumar के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी. फिलहाल Akshay अपनी अगली फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे. इसी बीच उनकी टीम के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया. फिल्म रामसेतु के सेट से करीब 45 जूनियर आर्टिस्ट्स भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई के जेनरल सेक्रेटरी Ashok Dubey ने एक इंटरव्यू में दी. Ashok ने कहा- `रामसेतु की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जा रही थी. ये बेहद दुखद है कि 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है`. इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड">https://english.lagatar.in/bollywood-actor-akshay-kumars-corona-report-also-positive/45264/">बॉलीवुड

अभिनेता Akshay Kumar की कोरोना रिपोर्ट भी आयी पॉजिटिव

45 जूनियर आर्टिस्ट हुए कोरोना संक्रमित हैं

Akshay Kumar के प्रोडक्शन हाउस केप गुड फिल्म्स और Vikram Malhotra के अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट ने कोरोना गाइडलान बखूबी पालन किया था. इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि सेट पर कोई ढिलाई न हो. साथ ही सेट पर आने से पहले सभी आर्टिस्ट्स का कोरोना टेस्ट किया गया था. कुल 100 में से 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित हुए हैं. रामसेतु में Akshay Kumar के साथ Jacqueline Fernandez और Nushrat Bharucha भी नजर आयेंगी. फिल्म की शूटिंग से पहले Akshay Kumar ने मंदिर में जाकर पूजा भी की थी. फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है.

बॉलीवुड पर छाया कोरोना का कहर

Govinda से पहले Akshay Kumar की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी थी. Akshay ने ट्वीटर पर अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारंटीन हूं. मैं मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं. जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा’. इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड">https://english.lagatar.in/corona-havoc-in-bollywood-govinda-also-corona-positive/45361/">बॉलीवुड

में बढ़ा कोरोना का कहर, Govinda भी हुए कोरोना पॉजिटिव

कई सेलेब्स हुए हैं कोरोना संक्रमित

मालूम हो फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. Govinda और Akshay से पहले Alia Bhatt, Kartik Aryan, Amir Khan, R. Madhvan, Paresh Rawal, Satish Kaushik भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इनके अलवा टीवी इंडस्ट्री की स्टार्स Rupali Ganguli, Sudhanshu Pandey, Rajan Shahi और Amar Upadhyay कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. साथ ही Ranbir Kapoor और Sanjay Leela Bhansali हाल ही में कोरोना से उबरे हैं. https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/ranbir.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही