Search

 
 
 

मौसम खराब, राहुल ने फोन से अल्मोड़ा की जनता को संबोधित किया, कहा, मोदी ट्रंप के आगे सरेंडर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) नहीं पहुंच पाये. खबर है कि मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के लिए  उड़ान नहीं भर पाया. उन्हें पंतनगर में ही रहना पड़ा.   हालांकि राहुल गांधी ने मोबाइल से जनता को संबोधित किया.
 

 Almora :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) नहीं पहुंच पाये. खबर है कि मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के लिए  उड़ान नहीं भर पाया. उन्हें पंतनगर में ही रहना पड़ा. 

 

 

हालांकि राहुल गांधी ने मोबाइल से जनता को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण वापस पंतनगर  लौटना पड़ा, लेकिन मैं जल्द ही वहां आऊंगा.  

 

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रदेश((उत्तराखंड) बना था तो उसका विजन था, आपका भविष्य आपके हाथ में हो.  ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि लेकिन आज उत्तराखंड को आपलोग नहीं चलाते.

 

राहुल गांधी ने कहा, रिमोट कंट्रोल से उत्तराखंड को दिल्ली चला रही है. उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधन लूटे जा रहे हैं. राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश का आर्थिक आधार तोड़ दिया है. नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि आपके घरों में जमा पैसा आपसे छीन लिया गया.   

 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि छोटे व्यवसाय खत्म हो गये, नरेंद्र मोदी ने गलत जीएसटी से इसे खत्म कर दिया. मोदी सरकार की विदेश नीति पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी ने अमेरिका के आगे सरेंडर कर दिया है.

 

भारत अब वहीं से तेल खरीद सकता है, जहां से तेल खरीदने को अमेरिका कहता है. कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि और  शिक्षा का सिस्टम खत्म कर दिया है,  आज ईरान-अमेरिका युद्ध का कारण आर्थिक सुनामी आ गयी है.

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी का रिमोट कंट्रोल डोनाल्ड ट्रंप के पास है. नरेंद्र मोदी देश की जनता के लिए नहीं, वरन अमेरिका और अरबपतियों(अंबानी-अडानी) के लिए काम करते हैं.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही