Search

 
 
 

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' बंद होने की कगार पर, 3 महीने में ऑफ एयर होगा शो

 
LagatarDesk : टीवी शो `बड़े अच्छे लगते हैं 2` फैंस के लिए बुरी खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो नुकल मेहता और दिशा परमार का शो बंद होने की कगार पर है. शो को खराब टीआरपी मिल रही है. अगर टीआरपी में सुधार नहीं आया तो मेकर्स इसे बंद कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शो को केवल 3 महीने में ऑफ एयर कर दिया जायेगा.
https://www.instagram.com/reel/Ce23buasf3b/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/Ce23buasf3b/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

ऑनलाइन शो की टीआरपी काफी जबरदस्त

बता दें कि साक्षी तंवर और राम कपूर के `बड़े अच्छे लगते हैं` की तरह `बड़े अच्छे लगते हैं 2` टीआरपी बटोरने में कामयाब नहीं हो पाया. हालांकि ऑनलाइन शो की टीआरपी काफी जबरदस्त है. लेकिन टीवी शो  की टीआरपी अच्छी नहीं मिल रही है. शो टीवी पर अपना कमाल दिखाने में पीछे रह गया. मालूम हो कि शो में नकुल और दिशा की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री के साथ-साथ उनका अंदाज भी अच्छा लगता है. दूसरी ओर `बड़े अच्छे लगते हैं 2` की कहानी में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे है. इसके बावजूद शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है. इसे भी पढ़े : शेल">https://lagatar.in/hearing-on-shell-company-pil-on-friday-know-why-hc-said-if-the-matter-is-listed-tomorrow-then-it-should-not-be-discussed-today/">शेल

कंपनी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, जानिए HC ने क्यों कहा, मामला कल सूचीबद्ध है तो आज बात नहीं होनी चाहिए

दर्शक राम-प्रिया को साथ लाने की कर रहे थे मांग

मालूम हो कि `बड़े अच्छे लगते हैं 2` के मेकर्स ने राम-प्रिया की कहानी में कई ट्विस्ट लाये. लीप आने से पहले फैंस मेकर्स से मांग की थी कि राम और प्रिया को एक साथ लाये. लेकिन मेकर्स ने दर्शकों की एक नहीं सुनी. दरअसल फैंस 5 साल के लीप के बाद राम और प्रिया को अलग होते देखना पसंद नहीं कर रहे हैं. परिणाम यह हुआ कि शो की टीआरपी घट गयी. इतना ही नहीं फिल्म बंद होने के कगार पर आ गया. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/relief-to-rahul-gandhi-from-jharkhand-high-court-upheld-next-hearing-on-june-27/">झारखंड

हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत बरकरार, 27 जून को अगली सुनवाई

पहले सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर ने लूटी थी वाहवाही

आपको बता दें कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं ‘ का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था. पहले पार्ट में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी दिखायी गयी थी. यह सीरियल मई 2011 से लेकर 2014 तक दर्शकों के दिलों दिमाग में बस गया था. वहीं राम-प्रिया की जोड़ी में राम और साक्षी को लोगों ने खूब प्यार दिया था. शो के सेकेंड सीजन में भी इन दोनों को देखने की दर्शकों ने मेकर्स से डिमांड की थी. हालांकि उन्हें शो में लाना संभव नहीं हो पाया. इसे भी पढ़े : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dead-body-of-a-person-recovered-from-kendriya-vidyalaya-which-was-closed-for-years/">रामगढ़

: सालों से बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही